{"_id":"5841c1c14f1c1b0d1ede8919","slug":"balbir-punjab-rakesh-jhansi-dust-mat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के राकेश ने झांसी के बलवीर को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के राकेश ने झांसी के बलवीर को चटाई धूल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
-दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली में अमावस्या पर चल रहे तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। पंजाब के पहलवान राकेश ने झांसी के बलवीर को चित कर कुश्ती जीत ली। समापन पर विजेता
पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।ग्राम रतौली के बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामगोपाल सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। इसमें झांसी के बलवीर पहलवान ने ननौरा के देशराज को हराकर कुश्ती जीत ली। वहीं, महोबा के
संजय पहलवान ने बनारस के राजेश को धूल चटाई। रतौली के अनिल पहलवान ने छतरपुर के अरविंद को चित किया।भवानीपुर के रामसिंह ने झांसी के बबलू को हराया। इसके बाद पंजाब के राकेश पहलवान ने झांसी के बलवीर को तीन मिनट में चित कर कुश्ती अपने नाम की। इसके अलावा आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर रहीं। दंगल में इंद्रजीत, जागेंद्र, विवेक, धनसिंह, देवेंद्र सिंह, रामाशीष, आशादीन आदि मौजूद रहे।