{"_id":"5b47996c4f1c1b82698b5b55","slug":"auto-collapses-on-auto-collision-injures-six","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाहन की टक्कर से आटो पलटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से आटो पलटा, छह घायल
mahoba
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराया बेकाबू ट्रक
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। शहर के चरखारी बाईपास मार्ग में रेलवे स्टेशन से सवारियां भरकर महोबा आ रहे आटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से आटो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में बेकाबू ट्रक के पेड़ से टकरा जाने से चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए।
रेलवे स्टेशन महोबा से बुधवार की रात एक आटो आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठाकर रोडवेज बस स्टैंड आ रहा था। चरखारी बाईपास मार्ग में अज्ञात वाहन ने आटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद आटो में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को आटो से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में राजेंद्र (22), मुन्ना (50), अर्चना (20), मुल्लू (60), भान सिंह (42) समेत आधा दर्जन लोग शामिल हैं। यात्रियों ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चार पहिया था। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
अजनर प्रतिनिधि के अनुसार नौगांव कुलपहाड़ मार्ग पर सगुनिया तिराहे के समीप ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू ट्रक पेड़ से टकरा गया। चालक और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि तिराहे में बना मोहन का मकान ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
हाइवे में ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत
महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कैमाहा के समीप तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमन सामने भिडंत हो गई। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक की तलाश में जुट गई है।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी राजू 40 गुरुवार की सुबह स्विफ्ट कार से महोबा आया था। वापस लौटते समय यूपी एमपी की सीमा में कैमाहा के समीप सागर की ओर से आ रहे ट्रक की कार से आमने सामने भिडंत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।