फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Auction of 32 lakh cubic meter of mineral will be done on 48 Gata numbers

48 गाटा नंबरों पर होगी 32 लाख घनमीटर उपखनिज की नीलामी

Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Auction of 32 lakh cubic meter of mineral will be done on 48 Gata numbers
कबरई (महोबा)। विभिन्न गाटा संख्या में भंडारित ग्रिट व डस्ट की नीलामी से लाखों घनमीटर रायल्टी जिले की क्रशर मंडी में आ जाएगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2017 के पूर्व की भंडारित ग्रिट व डस्ट की नीलामी कराए जाने के लिए 90 से अधिक भू-स्वामियों ने डीएम सत्येंद्र कुमार को पत्र सौंपकर मांग की थी। जिस पर डीएम ने प्रथम चरण में 48 गाटा नंबरों पर भंडारित ग्रिट व डस्ट की नीलामी के लिए स्वीकृत पत्र जारी कर दिया है। भंडारित उपखनिज की सही मात्रा के आंकलन के लिए जीपीएस जियो कॉर्डिनेटर के माध्यम से जांच की गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 32 लाख घनमीटर उपखनिज की नीलामी हो जाने से उपखनिज के परिवहन के लिए रायल्टी खनिज विभाग द्वारा निर्गत हो सकेगी। जिससे जिले के बंद पड़े क्रशर उद्योग में नई ऊर्जा आने की उद्यमियों को आस जगी है। खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई खनिज क्षेत्रों (पहाड़ों) की ई-टेंडरिंग के माध्यम से पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद जिले में बोल्डर व रायल्टी की कमी दूर हो जाएगी। साथ ही खनन व क्रशर व्यवसाय सुचारू रूप से चल सकेगा। जिले में उपखनिज की नीलामी से भंडारित उपखनिज का परिवहन हो सकेगा। जिससे न सिर्फ यहां के उद्यमियों को राहत मिलेगी बल्कि शासन को भी करीब 64 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed