{"_id":"58a9d5c64f1c1b921ad864e2","slug":"attempted-rape-of-teenager-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से खेत में दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से खेत में दुष्कर्म का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
bhagpat rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के एक गांव में खेत गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने यूपी 100 को सूचना दे दी। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी (14) वर्षीय किशोरी रविवार की सुबह अपने खेत गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव का अमरचंद्र पुत्र गोरेलाल अहिरवार ने किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया। खेत में दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। साथ ही उन्होंने यूपी 100 को सूचना दी।
इस पर आरोपी किशोरी को पीटने लगा। ग्रामीण व पुलिस के पहुंचने से आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता के पिता ने थाना पनवाड़ी में घटना की नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस अमरचंद्र के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।