फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Attack, assault and looting at the house of District Vice President of BJP Scheduled Front

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के घर हमला, मारपीट व लूटपाट

Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attack, assault and looting at the house of District Vice President of BJP Scheduled Front
पनवाड़ी (महोबा)। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोपियों ने जिला उपाध्यक्ष के घर में तोड़फोड़ करते हुए उपद्रव किया। परिवार की महिलाओं से मारपीट कर उनके मंगलसूत्र छीन लिए। पुलिस ने नौ नामजद समेत 150 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट व अनुसूचित जाति एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला काजीपुरा निवासी धीरज अनुरागी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार रात घर पर जन्मदिन पार्टी थी। शाम को उनके घर पनवाड़ी निवासी पीयूष अग्निहोत्री, प्रशांत अग्निहोत्री व राज गुप्ता मिलने आए थे। घर के बाहर मारगपुरा निवासी अनिल व पनवाड़ी निवासी सैफ आलम का किसी बात पर प्रशांत से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों ने अपने सैकड़ों साथी बुला लिए।
विज्ञापन

सभी जिला उपाध्यक्ष धीरज अनुरागी के घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। विरोध पर धीरज से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई मां, बहन व पत्नी से भी अभद्रता करते हुए मारपीट की और मंगलसूत्र छीन लिए। उपद्रव देख घटना की सूचना थाना पनवाड़ी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित धीरज अनुरागी की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, सैफ आलम, इखलाक, बबलू, घस्सू, जीशान, नजीर, जुबैद, तौफीक व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच हो रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed