फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   At night demolished bank Visor

रात में ढहा बैंक का छज्जा

Sun, 03 May 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 03 May 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
At night demolished bank Visor

हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक शाखा महोबा की

विज्ञापन
इमारत का छज्जा रात में ढह गया। गनीमत रही कि छज्जा रात में ढहा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ब्रिटिश हुकूमत में बनाई गई हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की इमारत जर्जर हो गई है। जगह-जगह लैंटर में दरारें पड़ गई हैं। बैंक का छज्जा कई जगह से चटख गया था।

शनिवार की रात बैंक का 15 फुट लंबा छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। रात का समय होने के कारण न तो बैंक में कर्मचारी थे और न ही बैंक के नीचे कोई गाड़ियां और ग्राहक। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि छह माह पूर्व भी बैंक का आधा छज्जा गिर गया था। बावजूद इसके बैंक प्रबंधन ने शेष छज्जे की मरम्मत कराने की सुध नहीं ली।

शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक के नीचे पूरे दिन भीड़भाड़ रहती है। बैंक में कर्मचारियाें का आना-जाना लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed