{"_id":"69bedff9ee6eb542200a189f","slug":"as-the-heat-sets-in-pedestrians-start-wandering-around-the-bus-stand-looking-for-water-mahoba-news-c-225-1-mah1002-123541-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गर्मी आते ही बस स्टैंड में पानी के लिए भटकने लगे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गर्मी आते ही बस स्टैंड में पानी के लिए भटकने लगे राहगीर
Sat, 21 Mar 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के बस स्टैंड में पेयजल संकट फिर से गहराने लगा है। गर्मी आते ही राहगीर बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। उन्हें दुकानों से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने अब तक यहां पर पेयजल का कोई इंतजाम नहीं कराया है।
खरेला कस्बा में बस स्टैंड, थाना परिसर और पावर हाउस 500 मीटर के अंदर स्थित हैं। स्थानीय दुकानदार भरत गुप्ता, उमाशंकर, राजेंद्र लभेरिया, पुष्पेंद्र, रामजी का कहना है कि यहां पर पानी की दिक्कत है। जब दुकानों में पानी खत्म हो जाता है तो बसों, टैक्सियों से आने वाले लोग पानी के लिए परेशान घूमते हैं या फिर खरीदकर पीते हैं। राजेंद्र सिंह, रामू सिंह, श्यामबाबू का कहना है कि शाम के समय जब दुकानें बंद हो जाती हैं तो राहगीरों को पानी ही नहीं मिलता है। कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
चार साल पहले शुरू हुआ कार्य, अब तक नहीं मिला पानी
खरेला। नगर पंचायत ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए कस्बे के 12 स्थानों पर आठ-आठ लाख रुपये की लागत वाटर कूलर सिस्टम स्थापित करने की कार्ययोजना बनाई थी। इस कार्ययोजना के तहत कुछ मोहल्लों में वाटर कूलर तो बनकर तैयार हो गए, लेकिन बस स्टैंड जैसा मुख्य स्थान ही छूट गया। अब नगर पंचायत के ईओ अमरजीत का कहना है कि जिस ठेकेदार को काम दिया गया था, उसने काम अधूरा छोड़ दिया था। अब दूसरे ठेकेदार को काम दिया जा रहा है। जल्द ही बस स्टैंड में भी पेयजल की व्यवस्था करा दी जाएगी।