{"_id":"620fccd190db194d0a1165fb","slug":"arrested-for-abetting-the-student-s-suicide-mahoba-news-knp681333299","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली पुलिस ने छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि उसने दुष्कर्म के बाद फोटो व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका होने पर स्लाइड तैयार की गई है।
गांव की हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा से 14 फरवरी को गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान अश्लील वीडियो व फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि टीम गठित कर आरोपी प्रेम कुमार को नया प्राइवेट बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी के माता-पिता की भी तलाश की जा रही है।