फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arrangements to deal with flooding

बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम

Tue, 12 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 12 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Arrangements to deal with flooding
सिंचाई विभाग में बनाया गया बाढ़ कक्ष - फोटो : अमर उजाला
जिले में बाढ़ से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले के सभी बांधों पर अवर अभियंताओं के साथ सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी बांधों को वायरलेसों से लैस किया गया है।
विज्ञापन


सिंचाई प्रखंड महोबा के अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह ने उर्मिल बांध में अवर अभियंता जसीराम, सोहनलाल, प्रेमनारायण, राजेंद्र, उत्तम सिंह, बलराम आदि कर्मचारियों को लगाया है। जो बांध के बढ़ते जल स्तर की जानकारी लेंगे। इसी तरह चंद्रावल बांध में अवर अभियंता नरेश विश्वकर्मा, वसीमउद्दन, शिवकुमार, विजय सिंह, संतोष की ड्यूटी लगाई गई है। अर्जुन बांध में अवर अभियंता शिवलाल, सियाराम, महेंद्र कुमार, राजकुमार, अंबिका, चिंतामणि वर्मा, कल्लू,  परमलाल, धर्मेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। कबरई बांध पूरी तरह से सूख होने के कारण अभी इस बांध में वायरलेस और एक कर्मचारी को लगाया गया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि कुछ दिनों बाद इस बांध में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


महोबा। जिले के सभी बांधों को वायरलेस से लैस कर इंजीनियर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं मझगवां बांध में किसी कर्मचारी को तैनात नहीं किया गया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि मझगवां बांध में फाटक न होने से कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा। बांधों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए महकमे में सिंचाई विभाग कार्यालय को बाढ़ कक्ष बनाया है। जहां पर जिले के सभी बांधों से आने वाली रिपोर्ट को नोट किया जाएगा। बाढ़ कक्ष में नारायण सिंह चौहान, मुन्नालाल शुक्ला, बाबूलाल, राजेंद्र मिश्रा, लछीराम, गौतम सिंह, जावेद अख्तर, घासीराम आदि मौजूद रहेंगे। जो छह घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। बाढ़ कक्ष रात में भी खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed