{"_id":"6692c997c55a25f5160010d6","slug":"area-panchayat-member-dies-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107727-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्षेत्र पंचायत सदस्य की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्षेत्र पंचायत सदस्य की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 14 Jul 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के घटेरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आईं महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा निवासी मुन्नी देवी उर्फ मोहनी (28) वर्तमान में महोबकंठ की क्षेत्र पंचायत सदस्य थीं। वह अपने पति भूपेंद्र अहिरवार और बच्चों के साथ बहन के बेटे संजय की शादी समारोह में शामिल होने घटेरा गांव आई थीं। शुक्रवार को बरात में देवर के जाने से विवाद हो गया। तब दंपती बरात में न जाकर बहन के घर ही रुक गए।
शनिवार की सुबह जब मुन्नीदेवी सोकर नहीं जागीं, तो रिश्तेदारों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। तब परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के फूफा कालूराम, भाई मुकेश व भाभी भगुन्ती ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मां की मौत से बेटी अंशिका और बेटे आदित्यराज का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।