{"_id":"e4f3a9b8f472ceba25fc798d3efa8a32","slug":"april-would-not-lapse-kerosene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैप्स नहीं होगा अप्रैल का केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैप्स नहीं होगा अप्रैल का केरोसिन
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड जैतपुर के कोटेदारों का केरोसिन लैप्स की
विज्ञापन
नौबत टल गई है। जिससे अब जल्द ही राशन कार्ड धारकाें को केरोसिन मिल सकेगा।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर होने के बाद शुक्रवार से केरोसिन का उठान शुरू
हो गया है।
गौरतलब है कि ब्लाक जैतपुर में तकरीबन 70 कोटेदार हैं। इसमें कस्बा कुलपहाड़ के कोटेदार भी शामिल हैं। यहां के कोटेदाराें को हर माह शंकर ऑयल मिल जसपुरा बांदा से केरोसिन महोबा भेजा जाता है। लेकिन इस माह 20 अप्रैल तक उठान न होने से केरोसिन लैप्स होने की नौबत आ गई थी। जिससे परेशान कोटेदारों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह से की थी। कोटेदाराें को केरोसिन का उठान न किए जाने और राशन कार्ड धारकाें को मिट्टी का तेल न मिलने से हो रही परेशानी को उजागर करते हुए अमर उजाला ने 21 अप्रैल के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी ने शंकर ऑयल मिल जसपुरा बांदा को जल्द से जल्द केरोसिन का उठान करने के निर्देश दिए। जिससे शुक्रवार को केरोसिन के तीन टैंकर महोबा भेजकर कोटेदारों को मिट्टी के तेल का उठान कराया गया। जिससे उपभोक्ताओं को केरोसिन का वितरण हो सकेगा।