{"_id":"5f148de88ebc3e639468fc4f","slug":"appealed-to-protect-corona-by-drawing-images-in-mahoba-mahoba-news-knp572130311","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः आकृतियां बनाकर कोरोना से बचाव की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः आकृतियां बनाकर कोरोना से बचाव की अपील की
विज्ञापन
आल्हा चौक में कोरोना से संबंधित आकृतियां बनाते सोसायटी के सदस्य
- फोटो : MAHOBA
महोबा। ह्यूमन डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में कोरोना व पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के आल्हा चौक में कोरोना जागरूकता के लिए पेंटिंग बनाई गई। जिसमें आकृतियों व संदेशों के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया।
वेलफेयर सोसायटी ने जगह-जगह कोरोना से संबंधित पेंटिंग बनाईं और स्लोगन लिखे गए। शहर के आल्हा चौक पहुंचे जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना के प्रति जागरूक होना चाहिए, जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उनका पालन करें ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
सोसायटी के सचिव विनोद कुशवाहा ने बताया कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। अभी तक कोई टीका नहीं बना है। ऐसे में जागरूकता ही बचाव का तरीका है। कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है।