फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anna was coined animals and Lohia housing issue

अन्ना पशुओं और लोहिया आवास का गूंजा मुद्दा

Tue, 04 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 04 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Anna was coined animals and Lohia housing issue
जिलास्तरीय तहसील दिवस में अन्ना पशुओं से फसलों को बचाने का मुद्दा छाया रहा। वहीं  लोहिया गांव में अपात्रों को आवास देने और पात्रों को लाभ से वंचित करने जैसे मामले सर्वाधिक पहुंचे। फरियादियों की शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समय पर निस्तारित कर पीड़ितों को न्याय देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

चरखारी के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ पहुंची। मंगलवार को डीएम वीरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और ब्लाक अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में एक दर्जन गांव के कृषकों और प्रधानों ने गांव में खुले घूम रहे अन्ना पशुओं से फसलों से बचाने की मांग की। जिस पर गांव स्तर से समस्या कर निस्तारण करने और हर संभव प्रशासन स्तर से मदद का आश्वासन दिया गया। लोहिया गांव सूपा के ग्रामीणों ने सर्वाधिक संख्या में पहुंचकर लोहिया आवास दिलाए जाने की मांग रखी। सूपा निवासी हाजरा पत्नी रमजान, कल्लू पुत्र महीपत, बाबूलाल पुत्र छंगा प्रजापति, इकबाल पुत्र नूर मोहम्मद, कमरूद्दीन पुत्र सुभान बक्स, मझली पुत्र कसिया कुम्हार, दीपू पुत्र भगवानदास, सावित्री पत्नी बसंत लाल आदि ने लोहिया आवास दिलाए जाने की मांग की। ग्राम परथनियां निवासी महेश्वरी गुप्ता, राजा भैया सिंह आदि ने हैंडपंप का रीबोर करने के एक माह बाद भी सर्वेयर द्वारा पांच हजार रुपये की मांग न पूरी की जाने पर हैंडपंप में सामान नहीं डाला गया। इसी तरह परथनियां के मोतीलाल अहिरवार ने खराब हैंडपंप को रीबोर कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई। खरेला के धनीराम ने नाबालिक पुत्री के गायब होने पर पुलिस की शिथिल कार्रवाई की शिकायत की। ग्राम घुटवई के तालाब में अतिक्रमण की शिकायत देवीदीन, रामबहादुर, श्याम सिंह आदि ने की। कमलखेड़ा के पूर्व प्रधान शिव रतन सिंह ने लोहिया आवास के आवंटन में अपात्रों को चयनित किए जाने की बीडीओ से की गई शिकायत की जांच मौके पर न किए जाने की शिकायत की। अकटौहा के क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह आदि ने क्षतिग्रस्त गांव की सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की। कजियाना की सुकनया ने समाजवादी पेंशन की मांग की। चरखारी के नामित सभासद अरविंद सिंह यादव ने अर्जुन बांध में पट्टों के नवीनीकरण के नाम पर सींचपाल द्वारा सुविधा शुल्क वसूलने की शिकायत पट्टाधारकों के साथ जाकर की। तहसील दिवस में आई करीब 200 शिकायतों को डीएम ने संबंधित विभागों को समय पर निस्तारण करने के आदेश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके गहलौत, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामेश्वर पाल, एसडीएम नन्हकू क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा, और तहसीलदार अहिवरन सहित कई विभागों के  जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed