{"_id":"669acb19597e112b6503de34","slug":"angered-by-the-incident-of-theft-advocates-blocked-the-road-and-raised-slogans-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107847-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चोरी की घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चोरी की घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, की नारेबाजी
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में अधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी होने और तहरीर देने कोतवाली पहुंचने पर एक सिपाही के अभद्र व्यवहार से नाराज साथी अधिवक्ता भड़क गए। शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ताओं ने तहसील कुलपहाड़ के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक लगे जाम से कई वाहन फंसे रहे। सीओ के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।
कस्बे के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी अधिवक्ता अजय विक्रम सिंह के घर से 17 जुलाई की रात चोरी हो गई थी। चोर मकान से 70 हजार रुपये और लाखों रुपये कीमत के जेवर ले गए थे। घटना के अगले दिन पीड़ित अधिवक्ता अन्य साथियों के साथ तहरीर देने कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने उनसे अभद्रता की। घटना से अधिवक्ता भड़क गए और तहसील के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई व चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग की।
सूचना पर कोतवाल अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंच अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में सीओ हर्षिता गंगवार से अधिवक्ताओं की बात कराई गई। सीओ ने चोरी की रिपोर्ट लिखने और सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।