{"_id":"8b94f4a27ed9d63bbe0c39b175931216","slug":"and-eight-injured-in-road-accidents-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित आठ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। नगर में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, घायलों में महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली चरखारी के टिलवापुरा मोड़ के पास चार बाइक सवार जानवर से टकराकर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में राजकुमार (19) पुत्र रमन, मनप्यारे (16) पुत्र मुन्ना, दिनेश (18) पुत्र तुलसी, अर्जुन (17) पुत्र कमला को राहगीरों ने घायल हालत में चरखारी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। उधर हमीरपुर के मुस्करा निवासी सिद्दीक अहमद अपनी पत्नी जुलेखा के साथ चरखारी से घर जा रहा था, चंदौली जरौली मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार प्रभुदयाल (42) पुत्र धनीराम, अरविंद (22) पुत्र घासी निवासीगण चांदो घायल हो गई, उधर सामने से आ रहे बाइक सवार सिद्दीक और जुलेखा भी घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया, जहां जुलेखा की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।