{"_id":"5894be934f1c1bda17e8118c","slug":"amid-tight-security-the-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
उंगली में स्याही लगाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इलाहाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य का मतदान शुक्रवार को हुआ। जिले में बनाए गए पांच बूथों में 93.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतदान होने के बाद मतपेटियां कलेक्ट्रेट में रखी गई।
इलाहाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के मतदान को लेकर जिले में पांच बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। शिक्षकों ने बूथों पर पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तहसील महोबा में बनाए गए बूथ में 161 मतदाताओं में से 149 ने वोट डाले। इसी प्रकार कुलपहाड़ तहसील के बूथ में 57 में से 50 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि कई वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के नाम काट दिए जाने से कुछ वोटर मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए।
चरखारी में 49 मतदाताओं में से 46 शिक्षकों ने वोट डाले। जोनल मजिस्ट्रेट अखिलेश यादव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। इसी प्रकार कबरई में 41 में से 40 और पनवाड़ी में 46 में से 45 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में बनाए गए पांच बूथों पर 354 मतदाताओं में से 330 वोट डले। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।