फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   All stations poor, black out in 50 village

सब स्टेशन खराब, 50 गांव में ब्लैक आउट

Fri, 24 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 24 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
All stations poor, black out in 50 village
132 केवी सब स्टेशन में खराबी आ जाने से कुलपहाड़
विज्ञापन
कस्बे सहित आधा सैकड़ा से अधिक गांवाें में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
बिजली सब स्टेशन में खराबी आने से कस्बे की सुबह नौ बजे से बिजली गुल हो गई। सारा दिन बिजली न आने से लोगाें का भीषण गर्मी में बुरा हाल रहा। वहीं पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से लोग हैंडपंपाें में पानी के लिए जूझते रहे। बिजली गुल रहने से आरा मशीन, कैफे, फोटोकॉपी मशीन, वेल्डिंग मशीन का कारोबार भी  प्रभावित रहा। बिजली विभाग के अवर अभियंता शिवकुमार ने बताया कि 132 केवी महोबा स्थित सब स्टेशन का ब्रेकर खराब होने से आपूर्ति प्रभावित रही। टीम मरम्मत में लगी है जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार, गांव की बिजली सुबह 8:30 बजे से 12 घंटे तक नहीं आई। जिससे गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं अजनर साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र में बिजली न आने से बोरों की सिलाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed