{"_id":"56fabe014f1c1b3448f00437","slug":"all-parties-to-the-vaishya-community-ignore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी दलों ने की वैश्य समाज की उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी दलों ने की वैश्य समाज की उपेक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
वार्ता करते सुमंत गुप्ता व मौजूद व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुमंत गुप्ता ने वैश्य समाज से राजनैतिक चेतना और भागीदारी के लिए आह्वान किया है। उन्होंने व्यापारियों के उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए हेल्पलाइन शुरू कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
सुमंत गुप्ता मंगलवार को अंबे गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समाज के लोग एकजुट हों। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को हक के लिए आगे आना होगा। प्रदेश में व्यापारियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं कर रही है।
उन्होंने सरकार से व्यापारियों के हितों के लिए हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में सूखा के हालात हैं। व्यापारियों का बिजली बिल और किसानाें का कर्ज माफ किया जाए। सराफा व्यापार पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी अनुचित है। सरकार इसे वापस ले। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पुरवार, रामजी गुप्ता, कालका प्रसाद, राहुल अग्रवाल, रामकुमार सोनी, भागीरथ, मूलचंद और सूरज प्रकाश सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।