{"_id":"49e033940b73c382a026e5d17344f80f","slug":"all-day-people-from-living-bilbilaa-power-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा दिन बिजली गुल रहने से लोग बिलबिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा दिन बिजली गुल रहने से लोग बिलबिलाए
अमर उजाला महाोबा
Updated Fri, 08 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के अधिकारियाें की उदासीनता के चलते शुक्रवार को सारा दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने से गर्मी के कारण लोग परेशान हो गए। सरा दिन बिजली न आने से लोगों का सारा दिन पंखे झलते ही बीता। वहीं पूरे दिन आपूर्ति न होने से इनवर्टर भी जवाब दे गए। जिससे दुकानों में ताले लटक गए। वही आपूर्ति न होने से पेयजल के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा।
गौरतलब है कि रात एक बजे बिजली जाने के बाद सुबह पांच बजे आई। तीन घंटे बाद सुबह आठ बजे बिजली गुल होने के बाद डेढ़ दो घंटे ही बिजली आपूर्ति मिली। इसके बाद सारा दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे इलेक्ट्रानिक कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। भीषण गर्मी में रात आठ बजे तक बिजली न आने से पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। आपूर्ति ठप होने से उर्मिल बांध से पानी भी नहीं आ सका। बिजली विभाग के अभियंता का कहना है कि बिजली लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की टीम लगा दी गई है।