राठ (हमीरपुर)। रामबाग प्रीमियम लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन बुधवार की रात सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में अलकछवां स्टार की टीम ने 10 ओवर में 69 रन बनाये। इसमें उमाकांत के 21 रन शामिल हैं। बादशाह एलेवन के बल्लेबाज विपिन के 20 रन को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका और निर्धारित ओवर में 49 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि राजेंद्र गुप्ता रहे और मैन ऑफ द मैच जावेद रहे।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्काई सिटी स्टार की टीम ने ऑलआउट होकर 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रौनक वॉरियर्स की टीम ने सात ओवर में ही 56 रन बनाकर मैच जीत लिया। अज्जू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक देवेंद्र राजपूत, सीतू सेंगर, ऋषि राजपूत, संतोष चौधरी आदि रहे।