{"_id":"696939beb57469f72303d755","slug":"ajanar-b-and-marai-mata-club-won-the-cricket-matches-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121542-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अजनर बी व मरई माता क्लब ने जीते क्रिकेट मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अजनर बी व मरई माता क्लब ने जीते क्रिकेट मुकाबले
विज्ञापन
-सिद्धबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में चल रहे सिद्धबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें अजनर बी क्रिकेट क्लब और मरई माता क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
पहला मैच अजनर बी क्रिकेट क्लब व घंघौरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अजनर बी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए घंघौरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजनर बी क्रिकेट क्लब की टीम ने सात ओवर में चार विकेट खोकर 81 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीता। दूसरा मैच मरई माता क्रिकेट क्लब और गोरखा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मरई माता क्लब ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 120 रन बनाए। जवाब में उतरी गोरखा क्रिकेट क्लब की टीम आठ ओवर में 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे मरई माता क्रिकेट क्लब ने 50 रनों से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका देवेंद्र यादव व श्याम सिंह ने निभाई। कमेंट्री नंदकिशोर ने की जबकि स्कोरर आदित्य तिवारी रहे।
-- -- -- -- -- --
सडेरी को हराकर फाइनल में पहुंची बमनौरा क्रिकेट क्लब
अजनर। ब्लॉक जैतपुर के स्यावन गांव में चल रहे बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को बमनौरा क्रिकेट क्लब और सडेरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बमनौरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम की ओर से रवींद्र राजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सडेरी क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवर में 98 रन बनाकर आलआउट हो गई। इससे बमनौरा क्रिकेट क्लब ने 37 रनों से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवींद्र राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका रवि राजपूत ने निभाई। कमेंटेटर वीरेंद्र राजपूत व स्कोरर धर्मेंद्र सिंह रहे।