Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After the strictness of the Water Power Minister, the dug up roads started getting repaired.

Mahoba News: जलशक्ति मंत्री की सख्ती के बाद दुरुस्त होने लगीं खोदी गईं सड़कें

Wed, 11 Feb 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
After the strictness of the Water Power Minister, the dug up roads started getting repaired.
फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-पचारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क दुरुस्त करते राजमिस्त्
महोबा। जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित 1,100 करोड़ की पांच पेयजल परियोजनाओं की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करने का काम तेज हो गया है। जलशक्ति मंत्री की सख्ती व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के तेवरों के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। बुधवार को गांव-गांव में जल निगम और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारियों ने पहुंचकर सड़कों को दुरुस्त कराया। पूरे दिन सड़कों को दुरुस्त करने का काम चलता रहा। ऐसे में एक माह के अंदर सभी सड़कों के दुरुस्त होने और पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन की पांच पेयजल परियोजनाओं के तहत 344 गांवों में 3,224 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाना थी। लेकिन अभी तक 3,205 किमी पाइपलाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। योजना के तहत एक लाख 12 हजार 32 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। पाइपलाइन डालने के दौरान जिले की 1,131 किलोमीटर सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया था। कई गांवों की सड़क दुरुस्त न किए जाने व कुछ गांवों में दोबारा क्षतिग्रस्त हो जाने से लोग परेशान थे।
विज्ञापन

30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों के साथ रोक लिया था। इस दौरान विधायक ने गांवों में खोदी गई सड़कें दुरुस्त न कराए जाने और पानी न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई थी। काफिला रोकने व मंत्री से कहासुनी होने का मामला प्रदेश स्तर पर पहुंच गया। दो दिन पहले जलशक्ति मंत्री ने लखनऊ में संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठककर 30 दिन के अंदर जलापूर्ति करने व खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। चेतावनी दी थी कि शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, एक दिन पहले लखनऊ में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल जीवन मिशन योजना के तहत होने वाले कार्यों में गड़बड़ियों के मुद्दे पर कहा था कि 20 दिन तक करुंगा इंतजार, काम पूरा होने पर मंत्री का स्वागत करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री की सख्ती और विधायक के तेवर के बाद जिले के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। गांवों में खोदी गईं सड़कों को दुरुस्त कराने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने मंगलवार को गांवों की पड़ताल की तो खोदी गईं सड़कों को दुरुस्त करने का काम होता मिला। ऐसे में एक माह के अंदर सड़कों के दुरुस्त होने और घरों में पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है।
--------------

ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत पचारा में दो वर्ष से सड़क खोदी थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया था। जलशक्ति मंत्री की सख्ती के बाद यहां दो दिन से सड़कों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लीकेज पाइप लाइनों को दुरुस्त कराकर कंक्रीट कराई जा रही है।
--------------

ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत बम्हौरीकलां में चार साल से पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त थीं। मंत्री-विधायक विवाद के बाद जलशक्ति मंत्री की कड़ी चेतावनी से अफसरों के पसीने छूट गए हैं। यहां कुछ स्थानों पर पहले सड़क दुरुस्त कराई थी। जो पाइपलाइन लीकेज होने से दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने का काम युद्धस्तर पर कराया गया।
--------------

ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत महोबकंठ में सालोंं से उखड़ी सड़क दुरुस्त होने से लोग इसे चरखारी विधायक की देन बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क दुरुस्त कराए जाने को लेकर उन्होंने पहले कई बार शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। चरखारी विधायक ने मंत्री के सामने मुद्दा उठाया। मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद अब सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। अब नियमित पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
--------------

जिले में पाइपलाइन डालने के दौरान 1,131 किमी सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया था। जिसके सापेक्ष 1,118 किमी सड़कों को पहले ही दुरुस्त कराया जा चुका है। शेष सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। दो सड़कें पाइपलाइन लीकेज होने से दोबारा क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्हें भी सही कराया जा रहा है। 20 दिन के अंदर सभी सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। चार पेयजल परियोजनाएं पूरी होने पर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। एक योजना में कुछ काम शेष है, जो एक माह के अंदर पूरा हो जाएगा और लोगों को भरपूर आपूर्ति मिलने लगेगी। -संदेश सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण, महोबा।
--------------
छिकहरा गांव में कनेक्शन तो दिए पर दो साल से नहीं पहुंचा पानी
महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत छिकहरा के मजरा मुल्ला के खुड़ा में दो वर्ष पहले कनेक्शन देने के बाद आज तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में विरोध जताते हुए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से समस्या बताई।

मुल्ला का खुड़ा निवासी शिवपाल, चंद्रशेखर, तुलसीदास, सुरेश, मूरत सिंह, लाखन, जयकुमार, शिवराम, फूलसिंह समेत 50 से अधिक ग्रामीणोंं ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी। दो साल पहले हर घर जल योजना से कनेक्शन दिए गए थे लेकिन आज तक नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी। इस समय पेयजल की भीषण समस्या है। आने वाले गर्मी के मौसम में समस्या और विकराल होगी। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। बताया कि गांव में एक ही हैंडपंप लगा है, जो आए दिन खराब रहता है। सड़कें भी खोदी पड़ी हैं, जिन्हेंं दुरुस्त कराया जाए। डीएम ने जल्द की समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-पचारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क दुरुस्त करते राजमिस्त्

फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-पचारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क दुरुस्त करते राजमिस्त्

फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-पचारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क दुरुस्त करते राजमिस्त्

फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-पचारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क दुरुस्त करते राजमिस्त्

फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-पचारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क दुरुस्त करते राजमिस्त्

फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-पचारा गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क दुरुस्त करते राजमिस्त्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed