{"_id":"63bf014aa7808057a90e1a7f","slug":"advocate-mahoba-news-knp73833114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अधिवक्ताओं के लिए जल्द शुरू होगी पेंशन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अधिवक्ताओं के लिए जल्द शुरू होगी पेंशन योजना
विज्ञापन
बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप सिंह का स्वागत करते अधिवक्ता।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप सिंह बुधवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं। कहा कि प्रदेश सरकार से विचार विमर्श के बाद वकीलों के लिए पेंशन योजना तैयार हो गई है। जल्द ही प्रदेश में यह योजना लागू हो जाएगी। बताया कि पिछले तीन वर्ष में मौत का शिकार बने वकीलों के परिजनों को बार काउंसिल ने 108 करोड़ रुपये की धनराशि बांटी हैं।
बुंदेलखंड के दौरे पर निकले प्रदीप सिंह झांसी व ललितपुर जिले के अधिवक्ताओं से मिलने के बाद महोबा पहुंचे। छजमनपुरा स्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बती बाबू के आवास पर वकीलों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप सिंह ने कहा कि मौत का शिकार बने वकीलों के सिर्फ उन परिजनों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई, जिनके आवेदन में कुछ त्रुटियां रह गई। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित और दुर्घटना के शिकार अधिवक्ताओं को भी बार काउंसिल की तरफ से आर्थिक मदद दी रही है।
नए अधिवक्ताओं को 5 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जा रहा है। इसके अलावा अधिवक्ता न्यासी समिति की ओर से वकीलों को मिलने वाली धनराशि भी अब 1.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। इस मौके पर जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष इरेन्द्र अनुरागी, महामंत्री अरूण अरजरिया, बुंदेली समाज संयोजक तारा पाटकर, महामंत्री अजय बरसैया, पूर्व महामंत्री कृष्ण गोपाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।