फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Advocate death case: SIT questioned for two hours

अधिवक्ता की मौत का मामला: एसआईटी ने दो घंटे तक की पूछताछ, बेटे, भतीजे व बड़े भाई के दर्ज किए बयान

Sun, 28 Feb 2021 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Feb 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Advocate death case: SIT questioned for two hours
महोबा: अधिवक्ता आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने रविवार को अधिवक्ता के घर पहुंचकर हर बिंदु पर दो घंटे तक पूछताछ की। अधिवक्ता के बेटे, भतीजे व बड़े भाई के अलग-अलग बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने बेटे शिवम से 60 लाख रुपये वसूले जाने के मामले में सात फरवरी को कोतवाली में ब्लॉक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी उन्हें धमका रहे थे। 13 फरवरी की रात मुकेश कुमार पाठक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसआईटी में शामिल बांदा के सीओ अतर्रा आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम रविवार की दोपहर अधिवक्ता के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। एसआईटी ने अधिवक्ता के पुत्र राहुल, भतीजे कुलदीप पाठक व बड़े भाई रविंद्र पाठक निवासी खमा के बयान दर्ज किए। दो घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी पुलिस लाइन में बने कक्ष में चली गई। वहां दस्तावेजों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के फुटेज कब्जे में लेगी एसआईटी
13 फरवरी की शाम अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक व आरोपियों के बीच शहर के एक होटल में पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद अधिवक्ता मायूस होकर घर लौटे थे। उसी दिन रात करीब 11 बजे उन्होंने घर पर ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में एसआईटी होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले सकती है, ताकि पंचायत के दौरान क्या बात हुई, इसकी हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed