फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   adhar card,identity card,bank,data,iti

पीआरडी जवानों की ड्यूटी अब ऑनलाइन

Sat, 30 Jan 2021 10:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
adhar card,identity card,bank,data,iti
महोबा। प्रांतीय रक्षक दल के कर्मचारियों को ड्यूटी अब ऑनलाइन निर्धारित होगी। इसको लेकर पीआरडी जवानों का डॉटा ऑनलाइन फीड करने का काम शुरू हो गया है। 10 मार्च तक सभी कर्मचारियों का डॉटा फीड करने की अंतिम तिथि है। युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में शनिवार को जिले भर के पीआरडी कर्मियों को बुलाकर युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर ने जरूरी निर्देश दिए। बताया कि अंकपत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक व परिचय पत्र की छाया प्रति डॉटा फीडिंग के समय लेकर अनिवार्य है।
विज्ञापन

पनवाड़ी विकास खंड क्षेत्र के कर्मी 6 फरवरी, जैतपुर विकास खंड कर्मी 7 से 15 फरवरी, चरखारी विकास खंड के कर्मचारी 16 से 25 फरवरी व कबरई विकास खंड क्षेत्र के कर्मचारी 26 फरवरी से 10 मार्च तक विभागीय कार्यालय में जाकर डॉटा फीड करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 210 पीआरडी जवान हैं। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आईटीआई बेलाताल ने नहीं किया भुगतान
बेलाताल में स्थित आईटीआई में सुरक्षा के मद्देनजर पीआरडी जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। पीआरडी जवान को प्रतिदिन के हिसाब से 375 रुपये मानदेय मिलता है, लेकिन बेलाताल आईटीआई प्रशासन ने इन कर्मियों को आठ माह का भुगतान नहीं किया है। जिन्हें भुगतान नहीं मिला है, उनमें देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, महिपाल सिंह, लालता प्रसाद, बाबूलाल, रामचरण, उमाकांत, अरविंद, अमर सिंह, रमाशंकर आदि शामिल हैं। इन कर्मियों ने युवा कल्याण अधिकारी को भुगतान कराने के लिए मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed