{"_id":"6171aaac5c7a2a7c465d976b","slug":"action-mahoba-news-knp659582881","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं का हर हाल में कराया जाएगा निस्तारण- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं का हर हाल में कराया जाएगा निस्तारण- डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। किसानों को जागरूक करने के लिए जिला सेवायोजन सभागार में गुरुवार को जिलास्तरीय रबी गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया।
डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण कराया जाएगा। सिंचाई के लिए नवंबर माह से अर्जुन सहायक योजना से पानी दिया जाएगा। जिले में सभी नहरों को चालू कराया जा रहा है। इस दौरान सदर विधायक व डीएम ने किसानों को सरसों बीज की मिनी किट का निशुल्क वितरण किया।
किसान गोष्ठी में सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1,36,839 किसानों को 210 करोड़ रुपये की धनराशि का लाभ दिया गया है। जिन किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे किसान अपना आधार पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट करा लें।
डीएम ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन की फसलों की खरीद करने के लिए जैतपुर, श्रीनगर, भरवारा व सूपा मंडी में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गोष्ठी में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश, उपनिदेशक कृषि डॉ. सर्वेश यादव, बीएसए महोबा संजय कुमार आदि मौजूद रहे।