फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

खुद ग्राहक बन दुकान पहुंचे एडीएम, कालाबाजारी करने वाले 8 दुकानदारों को नोटिस

Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
action
महोबा। कोविड महामारी में आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरएस वर्मा खुद ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंचे। राशन व अन्य सामग्री के दामों की जानकारी की। ज्यादा दाम पर सामान बेचने वाले आठ दुकानदारों को उन्होंने नोटिस जारी की। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से एडीएम आरएस वर्मा व डीएसओ एसपी शाक्य ने महोबा, चरखारी, कुलपहाड़ एवं बेलाताल के बाजारों में गोपनीय रूप से भ्रमण कर 32 दुकानों से दाल, चावल, चीनी, बेसन, सरसों का तेल, रिफाइंड ऑयल आदि के भाव पता किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम ने खुद ग्राहक बन दुकानों पर सामान खरीदा। चावल, दाल, सरसों के तेल के दाम में अंतर मिलने पर आठ दुकानदारों को नोटिस थमाई। अन्य दुकानदारों व व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें। दुकान खोलने के लिए जारी गुलाबी रंग का पास अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम आरएस वर्मा ने बताया कि जब ग्राहक बनकर सामान खरीदा तो पाया कि 35 रुपये किलो वाला चावल 45 में, 150 से 160 रुपये किलो बिकने वाला सरसों का तेल 170 में और 105 से 110 रुपये वाली दाल के दाम 120 रुपये में बिक रहा है।
एडीएम आरएस वर्मा ने कहा कि जमाखोरी, मुनाफाखोरी आदि की किसी भी समस्या पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 05281-254901, 05281-254902, 05281-297939, 05281-297940 तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व 9454417605, एसडीएम महोबा 9454416012, एसडीएम चरखारी 9454416013, एसडीएम कुलपहाड़ 9454416014, डीएसओ 9412488883 के मोबाइल नंबर पर सूचित करें। शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम ने व्यापारियों, दुकानदारों से कहा कि दुकान के सामने आवश्यक दूरी पर गोले बनवाएं, मास्क लगाएं और मास्क लगाकर आने वालों को ही सामान दें। आने वाले ग्राहकों के हाथ सेनेटाइज कराएं तभी सामान दें। आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें, दुकान पर साउंड लगाकर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed