फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

मुख्य बाजार में ग्राहकों की भीड़ देख पुलिस ने खदेड़ा, फटकारी लाठियां

Mon, 10 May 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
action
महोबा। लॉकडाउन के बाद भी बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार नियमों व आदेशों को दरकिनार कर बिना अनुमति के दुकानें खोल रहे हैं। सोमवार को बाजार में अधिक भीड़ होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान एसडीएम व सीओ ने बिना अनुमति दुकानें खोले छह दुकानदारों का चालान कराया। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर वापस भेजा।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। दूध, फल, सब्जी व किराना दुकानदारों को दुकानें खोलने के अनुमति पत्र दिए गए हैं, लेकिन कपड़ा, बर्तन, फुटवियर आदि दुकानदार भी चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे थे।
विज्ञापन

सहालग होने की वजह से बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ जुट रही थी। इससे कोविड नियमों का पालन नहीं हो पा रहा था। सोमवार को बाजार में एक बार फिर भीड़ बढ़ने और कुछ दुुकानदारों द्वारा बिना अनुमति दुकान खोले जाने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार में लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर दुकानदार दुकानों के शटर बंद करने लगे। इस दौरान एसडीएम मोहम्मद उवैस व सीओ रामप्रवेश राय ने बिना स्वीकृति दुकानें खोले छह दुकानदारों के चालान करवाए। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने पूरे शहर का भ्रमण कर दुकानों की जांच की और किराना दुुकानदारों को स्वीकृति पत्र दुकानों के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed