फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accused of killing son-in-law and throwing dead body in Mahoba land dispute

Mahoba News: महोबा भूमि विवाद में दामाद की हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing son-in-law and throwing dead body in Mahoba land dispute
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बिलवई क्रॉसिंग के पास युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के ससुर ने भूमि विवाद में दामाद की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।झांसी-मानिकपुर रेलवे पर बुधवार को 40 वर्षीय युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। गेटमैन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे। गुरुवार को उसकी शिनाख्त जगदीश (40) निवासी चरखारी के रूप में हुई। गोहांड निवासी मृतक के ससुर हरीदास ने बताया कि उसका अपने भाई से भूमि बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हत्याकर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया है। विवाद के चलते वह अक्सर परेशान रहता था और किसी को कुछ बताए बिना ही घर से निकल जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed