{"_id":"61df19507aa38e3dcc28aea1","slug":"accident-in-highway-death-of-father-and-son-riding-bike-mahoba-news-knp675002545","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे में हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे में हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की सीमा में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। एमपी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
महोबा जिले के थाना महोबकंठ के कुआंखेड़ा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह बुंदेला (45) अपने इकलौते पुत्र ध्रुव (10) के साथ बाइक से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के बिलनिया गांव अपनी ससुराल गया था। मंगलवार की देर रात बाइक से घर लौटते समय खजुराहो मार्ग पर सिंघरावन गांव के समीप सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर मध्यप्रदेश के नौगांव एसडीएम सुनीता साहनी, थानाध्यक्ष दीपक यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक राघवेंद्र खेती-किसानी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे में ध्रुव की मौत होने से घर का चिराग बुझ गया। घटना से मृतक की पत्नी मीना व दो पुत्रियों संध्या व शीलू का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार की शाम पिता-पुत्र के शव घर गांव आने पर चारों ओर मातम छा गया।