फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident,death,police,mahoba news,dumper

पांच फिट गहरी खाई गिरे डंपर, तीन की मौत

Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
accident,death,police,mahoba news,dumper
नहदौरा के समीप दुर्घटना के बाद खाई में गिरे डंपर - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मंगलवार की रात दो डंपर आपस में टकराने के बाद सड़क के किनारे पांच फिट गहरी खाई में जाकर पलट गए। हादसे में दोनों डंपरों के चालकों समेत तीन की मौत हो गई। पुुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रेन की मदद से पुलिस ने डंपरों को खाई से बाहर निकवाया है। हादसे के दौरान एक घंटे तक हाईवे पर जाम रहा।
विज्ञापन

कबरई पत्थर मंडी से रात में एक डंपर गिट्टी लेकर बांदा की ओर जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नहदौरा गांव के पास सामने से आ रहे खाली डंपर से गिट्टी भरा डंपर टकरा गया। इसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गए। दोनों डंपरों के चालक, क्लीनर और अन्य लोग गिट्टी व डंपर के नीचे दब गए। हादसे की सूचना पाकर कबरई थाना प्रभारी दीपक पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और दो हाइड्रा मशीन लगाकर डंपर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही गिट्टी में दबे एक डंपर के चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में खाली डंपर चालक बघवा खोड़ा, कबरई निवासी महेश (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे डंपर के चालक सिलौली, हमीरपुर निवासी उपेंद्र (30) की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक डंपर के खलासी चंद्रभान (35) बीला दक्षिण कबरई की मौत हो गई।
विज्ञापन

डंपर के टायर फटने से हुआ हादसा
गिट्टी से लदे डंपर का अगला टायर अचानक फट गया था। इससे वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे खाली डंपर से टकरा गया और दोनों डंपर खाई में चले गए थे। पुलिस का कहना है कि गिट्टी से भरे डंपर का टायर फटना ही हादसे प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच के बाद हादसे की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed