{"_id":"615c943a8ebc3e09d6726893","slug":"accidant-mahoba-news-knp6565292171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/खरेला। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में कार की टक्कर से जहां बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं खरेला में आटो की टक्कर से ग्रामीण की जान चली गई। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।
कोतवाली क्षेत्र नैगवां गांव निवासी मनोज सिंह (35) बाइक से मुख्यालय आया था। सोमवार की रात वह घर लौट रहा था। कुम्हड़ौरा गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
खरेला संवाद के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सादराय निवासी ज्ञानसिंह (46) सोमवार की रात करीब दस बजे पैदल घर लौट रहा था। खरेला मंडी के आगे तेज रफ्तार आटो ने ज्ञान सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आटो पलट गया। पुलिस ने आटो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चरखारी संवाद के अनुसार अस्थौन गांव निवासी भारत सिंह पशुओं को चराने के लिए खेत जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध घायल हो गया। उसे सीएचसी चरखारी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।