फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant,death,mahoba,mahoba news

200 फीट गहरी खदान में गिरने से महिला की मौत

Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
accidant,death,mahoba,mahoba news
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई के रमकुंडा पहाड़ की 200 फीट गहरी खदान में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में महिला की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर बहन को प्रताड़ित करने और पति के खिलाफ उसे पहाड़ से फेंकने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा काटा और तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पति को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के राजीवनगर निवासी भगवानदीन श्रीवास पत्थर मंडी में मशीनें चलवाता है। मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी जानकी (27) और मासूम डेढ़ वर्षीय पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री के साथ रमकुंडा पहाड़ स्थित सिद्धबाबा स्थान गया था। इस दौरान पहाड़ से महिला गिर गई। जानकारी मिलने पर पहाड़ में खनन कार्य कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। वहां पहुंचे मृतका के भाई शीतल व अन्य परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हुई और करीब तीन घंटे तक उन्होंने शव उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई भगवानदीन व अन्य ससुरालीजन उसकी बहन की आए दिन मारपीट करते थे। कई बार थाना पुलिस से शिकायत भी की पर कार्रवाई नहीं की गई। सात माह पहले 15 सितंबर 2020 को भी पति व ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट की थी। थाने में तहरीर दी गई पर नतीजा सिफर रहा। आरोप लगाया कि पुलिस यदि कार्रवाई करती तो यह घटना न होती। आरोप लगाया कि पति ने पहाड़ से बहन को फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ससुरालीजनों ने मारपीट भी की थी। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। सुबह करीब 9 बजे हुई घटना के बाद दोपहर 12 बजे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मृतका के पति भगवानदीन को हिरासत में ले लिया गया है। अंतिम संस्कार करवाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed