{"_id":"609ac46d8ebc3ed2b35c6d22","slug":"accidant-death-mahoba-mahoba-news-deth-mahoba-news-knp6278958137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बाइक में ट्रैक्टर चढ़ने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी बाइक में ट्रैक्टर चढ़ने से किशोर की मौत
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। गहरा-सिंघनपुर बघारी मार्ग में अनियंत्रित ट्रैक्टर खड़ी बाइक में चढ़ गया। इससे उस पर बैठे किशोर की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना कबरई के गहरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता वर्तमान में कस्बा कबरई के विशालनगर में किसानों का माल खरीदने और बेचने का काम करते हैं। मंगलवार की सुबह उनका पुत्र रामजी (17) अपने मित्र देवेंद्र के साथ गहरा गांव गया था। जहां से खरीदा गया अनाज किराए के ट्रैक्टर में भरवाकर सिंघनपुर बघारी गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर के आगे बाइक निकल जाने पर देवेंद्र ने गहरा नहर पुलिस के पास बाइक रोक दी और ट्रैक्टर आने का इंतजार करने लगा।
इस दौरान देवेंद्र पुलिया में बैठ गया जबकि रामजी बाइक में ही बैठा रहा। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर को रोकने के लिए हाथ दिया लेकिन चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। इससे ट्रैक्टर बाइक को रौंदता हुआ निकल गया। पहिये की चपेट में आने से रामजी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।