{"_id":"609ac3a58ebc3ed20242d558","slug":"accidant-bus-death-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp62789541","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्राला की भिड़ंत में बस सवार यात्री की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्राला की भिड़ंत में बस सवार यात्री की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर हमीरपुर चुंगी के समीप सोमवार की रात ट्राला और निजी बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार यात्री की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। युवक अपनी पत्नी की मौत के बाद प्रयागराज में अस्थियां विसर्जित कर बस से लौट रहा था। सूचना पर पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छह दिन के अंतराल में माता-पिता का साया उठने से तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मध्यप्रदेश के जनपद गुना के गांव आरौन निवासी कमल सिंह (40) की पत्नी रीना की बीमारी के चलते पांच मई को मौत हो गई थी। पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कमल सिंह अपने पुत्र विशाल (12) व छोटे भाई राजेश के साथ प्रयागराज गया था। सोमवार की रात कमल सिंह अस्थि विसर्जन कर बस से वापस लौट रहा था। हाईवे में हमीरपुर चुंगी के समीप बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला से टकरा गई। हादसे में बस चालक भूरा (35) व उसके बगल में बैठे कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कमल सिंह की मौत हो गई जबकि भूरा की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाद में दूसरी निजी बस से शेष यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने का कहना है कि बस प्रयागराज से गुना जा रही थी। दुर्घटना के दौरान बस में करीब 80 लोग सवार थे। आगे के हिस्से में ठोकर लगने से चालक व बगल में बैठे यात्री को गंभीर चोटें आईं। इससे एक की मौत हो गई। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
बीमारी से मां की मौत होने के बाद अभी बच्चों के आंसू भी नहीं थमे थे कि दुर्घटना में पिता की होने से उन्हें गहरा सदमा लगा है। छह दिन के अंतराल में माता-पिता का साया उठ जाने से तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कमल सिंह के एक पुत्र विशाल व दो पुत्रियां साक्षी व रितु हैं। अब उनकी शिक्षा व भरण पोषण कैसे होगा इसकी चिंता सभी को सता रही है। पूरे दिन परिजन व रिश्तेेदार ढांढस बंधाते रहे।