फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Abhyudaya coaching will start from July 1, youth will prepare for free

Mahoba News: एक जुलाई से शुरू होगी अभ्युदय कोचिंग, युवा करेंगे निशुल्क तैयारी

Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya coaching will start from July 1, youth will prepare for free
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग में एक जुलाई से युवा निशुल्क तैयारी करेंगे। अभ्युदय कोचिंग के लिए 300 युवाओं का चयन किया गया है। अभ्युदय कोचिंग में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेब का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में सिविल सर्विस, नीट, यूपीएसएससी, जेईई मैंस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। पिछले वर्ष यहां तैयारी करने वाले कई छात्रों को सफलता मिली है। इससे युवाओं का रुझान अभ्युदय कोचिंग की ओर बढ़ा है। अभ्युदय कोचिंग में निशुल्क तैयारी के लिए 21 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 300 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह ने बताया कि जुलाई माह से प्रतियोगी परीक्षाओंं की तैयारी शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed