{"_id":"5766dbe84f1c1bd24d11bf2d","slug":"aasha-bahuon-ne-maanga-eenem-ke-samaan-vetan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहुओं ने मांगा एएनएम के समान वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहुओं ने मांगा एएनएम के समान वेतन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा बहुओं ने एएनएम के समान वेतन और सुविधाआें की मांग उठाई है। आशा बहुओं ने कहा कि वह मेहनत से महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराती है, उसके बाद भी प्रदेश और केंद्र सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर संघर्ष का आग्रह किया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में रविवार को आदर्श आशा वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आशा बहुओं का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जरीना बेगम ने आशा कार्यकत्रियों को एकजुट होने को कहा। महंगाई के दौर में कड़ी मेहनत के बाद भी कार्यकत्रियों को एक हजार रुपया पारिश्रमिक ही मिलता है। उन्होंने एएनएम के समान वेतन और सुविधाओं की मांग करते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में हमीरपुर जिलाध्यक्ष मधु चौरसिया, सुनीता वाजपेई, झांसी जिलाध्यक्ष वसीरा बेगम और प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह ने भी कार्यकत्रियों को हक के लिए जगाते हुए एकजुट होने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी, एसोसिएशन के उप प्रबंधक प्रमोद दीक्षित ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में सुभद्रा पटैरिया, फूलादेवी, सुनीता, दीपा, श्याम कुंअर, सावित्री, इंद्र कुमारी सहित अन्य लोग रहे।