{"_id":"5fc13bbf8ebc3eb8670bfc6f","slug":"aag-se-jalkar-oldman-ki-death-mahoba-news-knp5966971191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से वृद्घ की जलकर मौत, हजारों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से वृद्घ की जलकर मौत, हजारों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में ठंड से बचाव के लिए लोहे के तसला में जल रही आग से निकली चिंगारी ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई, हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद दमकल गाड़ी के पहुंचने से परिजनों में आक्रोश दिखा।
बिलवई गांव निवासी दसइयां (70) कच्चे मकान में सो रहा था। अन्य लोग दूसरे मकान में रहते हैं। गुरुवार रात ठंड से बचाव को वृद्ध ने लोहे के तसले में आग जलाई। हाथ सेकने के बाद वह चारपाई पर सो गया। भोर सुबह 4 बजे चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। इससे चारपाई पर सो रहा वृद्ध आग की चपेट में आ गया। चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े और फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल गाड़ी ने आग बुझाई। लेकिन तब तक वृद्ध बुरी तरह झुलस गया और कमरे में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय से दमकलकर्मी पहुंचते तो वृद्ध की जान बचाई जा सकती थी।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी का कहना है कि सुबह 4.15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 10 मिनट बाद गाड़ी को रवाना कर दिया गया था। एक टैंकर पानी डालकर आग बुझाई गई। यूपी 112 पुलिस की गाड़ी भी मौजूद रही। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया।