{"_id":"6a18995e5a72d8390905fe1f","slug":"a-young-man-was-duped-of-75000-rupees-through-online-fraud-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125673-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 75 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 75 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के भटेवराखुर्द में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करते हुए एक युवक से 75 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भटेवराखुर्द निवासी लखन ने बताया कि 19 अप्रैल को उसने 750 रुपये की एक खिलौना गाड़ी की बुकिंग ऑनलाइन की थी। 21 अप्रैल को उसके पास फोन आया। बताया गया कि उसका पार्सल आया है उसे 1,950 रुपये और देना होगा। इस पर उसने इस तरह का कोई भी भुगतान की बातचीत न होने की जानकारी दी। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह धोखेबाज नहीं है।
उसने बातचीत करते हुए लकी ड्रा निकलने की बात हुए उसे विश्वास में लिया और फिर उसके कहने पर उसने पहले 2,000 रुपये और अलग-अलग करीब 75,860 रुपये युवक के बताए गए नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।