फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A speed trial was conducted on the Mahoba-Khajuraho railway track at a speed of 80 km per hour.

Mahoba News: महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर 80 किमी प्रतिघंटे की गति से हुआ स्पीड ट्रायल

Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A speed trial was conducted on the Mahoba-Khajuraho railway track at a speed of 80 km per hour.
महोबा। महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर खजुराहो कॉर्ड लाइन परियोजना के तहत मंगलवार को निरीक्षण किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने दरियागंज से सिंहपुरपुर-डुमरा के मध्य नवनिर्मित 1.9 किलोमीटर खंड को देखा। इसके बाद इसी रेल खंड पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से स्पीड ट्रायल हुआ। अब रेल संरक्षा आयुक्त की अनुमति के बाद इस रेल खंड पर यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान रेल पथ, सिग्नलिंग प्रणाली और परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर गुणवत्ता व कार्यक्षमता की समीक्षा की। अधिकारियों की उपस्थिति में रेल परिचालन की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान खजुराहो रेलवे स्टेशन स्थित नवनिर्मित पैनल बिल्डिंग, ईआई (इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग) रूम, आईपीएस (इंट्रीग्रेटेड पॉवर सप्लाई) रूम आदि काे भी देखा।
विज्ञापन


उन्होंने संरक्षा मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता, सुरक्षित व निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए सभी तकनीकी प्रणालियों के नियमित रखरखाव, सतत निगरानी और प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उत्तर-मध्य रेलवे अनामुल हक, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति इकाई प्रदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, उप मुख्य बिजली इंजीनियर गति शक्ति सोमेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, मंडल परिचालन प्रबंधक कोचिंग उर्वशी शेखावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed