फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A massive fire broke out in 30 hectares of forest, burning 15,000 trees.

Mahoba News: 30 हेक्टेयर जंगल में लगी भीषण आग, 15 हजार पेड़ जले

Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in 30 hectares of forest, burning 15,000 trees.
फोटो 09 एमएएचपी 15 परिचय-बरा जंगल में लगी आग से धू-धूकर जलते पेड़। संवाद
श्रीनगर (महोबा)। वन रेंज महोबा के बरा जंगल में शनिवार की दोपहर लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाएं चलने से आग 30 हेक्टेयर के जंगल में फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर वन विभाग व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। भीषण आग लगने से जंगल में लगे करीब 15 हजार पेड़ जल गए। रात आठ बजे तक आग सुलगने से दमकलकर्मी पूरी तरह आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

बरा वन क्षेत्र करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। दोपहर करीब 12 बजे जंगल में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने करीब 30 हेक्टेयर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी महेंद्र सिंह, फॉरेस्ट गार्ड कालीचरन कर्मचारियों के साथ जंगल में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।
विज्ञापन

तेज हवाएं चलने से आग बुझने के बजाय लपटें और बढ़ती चली गईं। दमकलकर्मियों ने भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह आग नहीं बुझ सकी। आग की घटना में शीशम, सागौन, बांस, चिलबिल, कंजी आदि के करीब 15 हजार पेड़ जल गए। रात आठ बजे के बाद भी आग सुलगती रही। इससे लोगों में आग फैलने की आशंका सताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वन विभाग के कर्मचारी और दमकलकर्मी आग पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास ने बताया कि खेतों में काम करने वाले किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से जलती बीड़ी, सिगरेट फेंके जाने से जंगल में आग लग गई। इससे सैकड़ों पेड़ झुलस गए। फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed