फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A flood control post will be established to monitor the Lahchura Dam.

Mahoba News: लहचूरा बांध की निगरानी के लिए बनेगी बाढ़ नियंत्रण चौकी

Fri, 29 May 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A flood control post will be established to monitor the Lahchura Dam.
महोबा। आगामी मानसून सत्र में यूपी-एमपी सीमा पर स्थित लहचूरा बांध को लेकर सिंचाई विभाग ने पूरी सतर्कता बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। बांध की निगरानी के लिए बाढ़ नियंत्रण चौकी स्थापित की जाएगी जहां दिन-रात कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती होगी।
विज्ञापन


लहचूरा बांध जनपद का प्रमुख बाध है और इसमें मध्यप्रदेश क्षेत्र से आने वाले पानी के साथ झांसी क्षेत्र में हुई बारिश का पानी भी आता है। अधिक पानी होने पर फाटक खोलकर अर्जुन सहायक नहर और कबरई बांध में पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। बांध में कुल 17 फाटक हैं और इसकी अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर तथा न्यूनतम 175.50 मीटर है। वर्तमान में बांध में 181.20 मीटर पानी मौजूद है।
विज्ञापन



अवर अभियंता रामआसरे ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण चौकी में छह से सात कर्मचारी तैनात रहेंगे और तीन जेई बांध की निगरानी करेंगे। दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर मापा जाएगा। जलस्तर बढ़ने पर फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी को नहरों और अन्य संबंधित बांधों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांध की सतर्क निगरानी विशेष रूप से 15 जून से 15 अक्तूबर तक की जाएगी, ताकि मानसून के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed