{"_id":"6a9db4a86919ff089103d44a","slug":"a-five-meter-high-small-bridge-will-be-constructed-on-the-bari-kuan-connecting-road-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128572-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बारी-कुआं संपर्क मार्ग पर बनेगा पांच मीटर ऊंचा लघु सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बारी-कुआं संपर्क मार्ग पर बनेगा पांच मीटर ऊंचा लघु सेतु
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी क्षेत्र में बारी-कुआं संपर्क मार्ग पर पांच मीटर ऊंचे लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिलने से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस पर 98.76 लाख रुपये खर्च होंगे।
बारिश के समय इस मार्ग पर रपटा अधिकांश दिनों उफान पर रहता है। इस बार भी लगातार हुई बारिश से रपटे के ऊपर से पानी बहता रहा। इससे समीपवर्ती गांवों का संपर्क कटने के साथ आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीणों की ओर से लगातार लघु सेतु निर्माण किए जाने की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर से लघु सेतु के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी।
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से लघु सेतु के निर्माण को लेकर प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 98.76 रुपये की लागत से लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। बारिश के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। लघु सेतु का निर्माण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी।