{"_id":"572ce8504f1c1bf2285cd46f","slug":"a-fire-destroyed-a-furniture-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से फर्नीचर की दुकान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से फर्नीचर की दुकान जल कर राख
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
महोबा। नगर के लौड़ी तिगैला पर फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक लाख रुपये का माल जल कर राख हो गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने डीएम को पत्र देकर आग लगने से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
शहर के मकनियापुरा मोहल्ला निवासी मूलचद्र कुशवाहा की लौड़ी तिगैला में मंदाकिनी पैलेस के पास फर्नीचर की दुकान है। दुकानदार गुरूवार शाम दुकान बंद करके घर चला गया। रात को किसी समय अचानक दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटें देख आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये का फर्नीचर जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। शुक्रवार को पीड़ित दुकानदार ने डीएम को पत्र सौंप आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर सरकारी मदद दिलाने की मांग उठाई। डीएम वीरेश्वर सिंह ने घटना की जांच करा कर सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।