फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A 20-minute rain in the morning, followed by sunshine, increased the humidity.

Mahoba News: सुबह 20 मिनट बारिश फिर निकली धूप ने बढ़ाई उमस

Sat, 16 May 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A 20-minute rain in the morning, followed by sunshine, increased the humidity.
महोबा। जिले में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिले। सुबह के समय 20 मिनट हुई बारिश से लोगों को जहां गर्मी से कुछ राहत मिली वहीं दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के साथ ही दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे उमस बढ़ गई। पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इस दौरान सुबह पांच बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सुबह सात बजे फिर से बारिश ने दस्तक दी। इस दौरान करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया और धूप की चुभन भी बढ़ती रही। दोपहर में धूप तीखी होने से त्वचा झुलसने लगी।
विज्ञापन


ऐसे में दोपहर एक से तीन बजे तक मुख्य मार्गों से लेकर चौराहों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्द्रता 23 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा रही। उधर कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि अगले सप्ताह दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार जाने की आशंका है। ऐसे में गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed