फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दगा दे गई 102, सड़क पर जना बच्चा

दगा दे गई 102, सड़क पर जना बच्चा

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शासन द्वारा गर्भवती और प्रसूताआें को घर से जिला अस्पताल तक लाने और पहुंचाने को शुरू की गई 102 एंबुलेंस सेवा का महिलाआें को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। शनिवार को फोन करने के बावजूद 102 एंबुलेंस के न पहुंचने पर टेंपो से अस्पताल जाते समय महिला का रास्ते में ही प्रसव हो गया। पीड़ित महिला के परिजनाें ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम नथूपुरा निवासी राज कुमारी पत्नी हरचरन को प्रसव के लिए टेंपो से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। फतेहपुर बजरिया के नजदीक अचानक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। टेंपाें में मौजूद महिलाआें ने आनन फानन में उसे टेंपो से नीचे उतारकर सड़क किनारे लिटाया। एक प्राइवेट महिला चिकित्सक को बुलाकर प्रसव कराया।
विज्ञापन

प्रसूता के पति हरचरन ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी राज कुमारी को प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जाना था। आरोप लगाया कि शनिवार सुबह 102 नंबर डायल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए टेंपो से ही उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क पर प्रसव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस को 102 नंबर पर फोन करने के बाद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर 108 नंबर को सूचना देकर एंबुलेंस मंगाई जा सकती है। 102 डायल करने के बाद भी रिसीव न होने के बाबत जानकारी की जाएगी। -डॉ. दयाशंकर वर्मा, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed