फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   गेहूं का समर्थन मूल्य 2,500 करें

गेहूं का समर्थन मूल्य 2,500 करें

Thu, 01 Aug 2013 05:34 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Thu, 01 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
महोबा। किसानाें को उन्नतिशील बीज, खाद न मिलने, डीजल के दामाें में हो रही बढ़ोत्तरी सहित कई समस्याआें को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही सपा सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुं. जयपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयाें ने बुधवार को तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया जिले के किसी भी बांध और नहर की सिल्ट सफाई नहीं कराई गई है। इससे किसानाें को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। क्रेडिट कार्ड बनवाने में किसानाें से रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्नतिशील बीजाें की कालाबाजारी किए जाने और किसानाें को खाद न मिलने की समस्या बताई। ज्ञापन में बताया गया डीजल के दाम बढ़ने से किसानाें पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। भाजपाइयों ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2,500 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार पर किसानाें की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालाें में किसानाें मोर्चा के जिला महामंत्री धीरेंद्र पटेल, भाजपा जिला महामंत्री अरुण सक्सेना, नीरज रावत, श्याम बाबू गुप्ता, पुनीत सिंह, अरविंद कुमार शिवहरे, संजीव उपाध्याय, महेंद्र कश्यप सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed