फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जापानी टीम की भी गोबर की खाद इस्तेमाल की सलाह

जापानी टीम की भी गोबर की खाद इस्तेमाल की सलाह

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। उत्तर प्रदेश सहभागी वन प्रबंध एवं निर्धनता उन्मूलन परियोजना (जायका) के तहत ग्राम सिजहरी में गठित किए गए स्वयं सहायता समूहाें की हकीकत जानने के लिए जापान से आई प्रतिनिधि ने विकास कार्यों को गहनता से परखा। जायका योजना से वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में कराए गए वृक्षारोपण का भी स्थलीय निरीक्षण किया। पौधरोपण खुदान की जांच करने के बाद उन्हाेंने पौधरोपण में गोबर की खाद इस्तेमाल करने की सलाह दी।
विज्ञापन

जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन द्वारा सहायतित योजना (जायका) की हकीकत परखने के लिए जापान से आई प्रतिनिधि मेरीकोहोरिकावा एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक विनीत सरीन ने ग्राम सिजहरी के संयुक्त वन प्रबंध समिति के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस योजना से गठित रोजगारपरक योजनाआें के समूह अध्यक्षाें से रोजगार की हकीकत पूछी। उन्हाेंने मुर्गी पालन के लिए गठित महात्मा गांधी स्वयं सहायता समूह से बातचीत की और समूह से जुड़े लोगाें को मिली धनराशि की असलियत पूछी जिस पर सदस्याें ने मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए धनराशि भेजे जाने की बात स्वीकारी और रोजगार को आगे बढ़ाए जाने में योजना को महत्वपूर्ण सहायक बताया। जय वैष्णाें स्वयं समूह के अध्यक्ष और सचिव से बिल्डिंग मटेरियल के बारे में जानकारी ली। जापानी प्रतिनिधि ने संयुक्त वन प्रबंधन समिति सिजहरी के अध्यक्ष राममनोहर राव और सचिव अय्यूब खां के कैशबुक, चेक, प्रस्ताव, वर्किंग प्लान सहित कई अभिलेखाें की जांच की। सिजहरी समिति द्वारा वर्ष 2011-12 में 25 हेक्टेयर में कराए गए वृक्षारोपण का स्थलीय सत्यापन भी टीम ने किया। मुख्य संरक्षक बांदा केआर यादव ने बताया कि वन क्षेत्र में शीशम, नीम, सागौन, आंवला आदि प्रजातियाें के पौधे लगाए गए हैं। एडीएमयू (रेंज अधिकारी) विमल कुमार, रामेश्वर तिवारी, प्रभागीय वन अधिकारी रमेश चंद्र, उप प्रभागीय वन अधिकारी संजीव शर्मा सहित तमाम वन कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट -------------------
टीम के नरम रुख से खुश दिखा महकमा
श्रीनगर (महोबा)। जायका परियोजना के कार्यों की धरातलीय हकीकत जांचने पहुंची टीम के खुशनुमा मिजाज से वन विभाग के अधिकारियाें ने संतोष जताया। जापानी प्रतिनिधि मेरीकोहोरिकावा ने जब पौधरोपण को देखा तो अचानक उनके मुंह से निकल पड़ा ओह वैरी गुड वर्क। यह सुनकर वन विभाग के अधिकारियाें ने राहत की सांस ली। 25 हेक्टेयर आच्छादित क्षेत्र की खूबसूरती को टीम ने बारीकी से परखा। वन संरक्षक केआर यादव ने जायका योजना के क्रियान्वयन और उसके परिणाम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed