{"_id":"6d16eb0f55d1b5d98cc78caffbdbab75","slug":"988-left-the-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 988 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 988 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हो गई हैं। पहले दिन 988 परीक्षार्थियाें नेे परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड इलाहाबाद के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्राें पर बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू कराई र्गइं। सुबह परीक्षा केंद्र के गेट पर मौजूद टीचरों ने सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियाें को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया।
विज्ञापन
नकल न कर पाने के डर से हाईस्कूल के हिंदी के पेपर में 988 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत 13,020 परीक्षार्थियाें में से 12,032 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्राें पर पहुंचकर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की लेकिन कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। सख्ती और सघन चेकिंग के चलते परीक्षार्थियाें में खलबली मची रही।