फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   981 patients got treatment in the health fair

पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
981 patients got treatment in the health fair
महोबा। शहर के फतेहपुर बजरिया में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित महिलाओं ने चरखारी-महोबा मार्ग पर जाम लगा दिया। खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने आपूर्ति शुरू न होने तक टैंकरों से पानी पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दो घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से महोबा शहर में पेयजल आपूर्ति होती है। गर्मी के मौसम में शहर के अधिकांश मोहल्लों में पानी प्रभावित है। बजरिया मोहल्ले में 15 दिन में महज एक दिन ही आपूर्ति हुई। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण न होने से रविवार को महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकीला बानो के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। खाली बर्तन लिए महिलाएं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से चरखारी-महोबा मार्ग पर लगा जाम एक बजे तक चलता रहा।
जाम लगाए महिला जाकरा, सुखदेपी, फूलारानी, मुबीना, वहीदन, गिरिजा आदि का कहना था कि नलों में पानी न आने से उन्हें दूर-दराज स्थित जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार मनीष कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जब तक नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होती, तब तक तीन टैंकर प्रतिदिन भेजकर पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed